हिमांशु अग्रहरि जिला अस्पताल
दिनांकः25.04.2024
*1. थाना पड़री पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —*
थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 08.02.2024 को वादी विनय कुमार यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवसी सिविल लाइन गोसाई तालाब थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध दहेज की मांग को लेकर वादी की बहन की हत्या कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-30/2024 धारा 498ए, 304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना प्रभारी पड़री को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में गिरफ्तारी की कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 25.04.2024 को उप निरीक्षक विजय कुमार सरोज मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्र से नामजद अभियुक्त लालू यादव उर्फ सत्या यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी कम्हारी थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2. थाना कछवां पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार—*
थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.04.2024 को चुनार क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिग भतीजी को बहला फुसलाकर भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-31/2024 धारा 363 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने व अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 25.04.2024 को उप निरीक्षक गिरधारी सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कछवां क्षेत्र से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र नन्दलाल निवासी बारीपुर थाना औराई जनपद भदोही को अंतर्गत धारा 363,376(2)N भादवि व 5(I)/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*3.थाना चिल्ह पुलिस द्वारा 40 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 25.04.2024 को उप-निरीक्षक सदानन्द सिंह व उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह थाना चिल्ह मय पुलिस टीम थाना चिल्ह क्षेत्र से भ्रमणशील थे कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्र से क्रमशः 02 नफर अभियुक्त समरजीत पुत्र चंदन यादव पुत्र पुरानाबाड़ा थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर व 2. पवन कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी पुरजागीर थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को 20-20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
*4.थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 70 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 02 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 25.04.2024 को उप-निरीक्षक केशव प्रसाद यादव व उप निरीक्षक राजेश सिंह थाना मड़िहान मय पुलिस टीम थाना मड़िहान क्षेत्र से भ्रमणशील थे कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मडिहान क्षेत्र से क्रमशः 02 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता राजकुमारी पत्नी राजेन्द्र सोनकर निवासिनी देवरीकलां थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर व 2. कामेश्वर कोल पुत्र बलीराम कोल निवासी खुटारी थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को 20-50 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
*5.थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ बालअपचारी को हिरासत में लिया गया —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 25.04.2024 को उप-निरीक्षक बुद्धिसागर यादव मय पुलिस टीम थाना को0कटरा क्षेत्र से भ्रमणशील थे कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्र से 01 नफर बालअपचारी को 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ हिरासत में लेकर कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
*6. थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार—*
थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.04.2024 को चुनार क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-139/2024 धारा 363,366,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 24.04.2024 को उप निरीक्षक आनन्द कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से सम्बन्धित अभियुक्त श्यामदयाल साहनी पुत्र राजकुमार साहनी निवासी रैपुरिया थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 363,366,506 भादवि में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*7.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 16 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0देहात-01
थाना चिल्ह-02
थाना कछवां-01
थाना ड्रमण्डगंज-06
थाना जिगना-03
थाना जमालपुर-03

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp