समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वामी प्रसाद मौर्य पर दिए गए बयान के बीच शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य आज रायबरेली पहुँचे।

रायबरेली के होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ लोकसभा चुनावों में इंडी गठबंधन का साथ देने का एलान किया। पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी आरक्षण खत्म कर रही है, इस चुनाव में बीजेपी को हराना है और संविधान बचना है। अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि उनकी इंडी गठबंधन के नेताओ से बात होती है। इंडिया गठबंधन को जिताना ही मेरी पार्टी का लक्ष्य है। बंदायू लोकसभा सीट पर बेटी संघमित्रा का बीजेपी से टिकट फ़ाईनल न होने पर उन्होंने कहा कि मैं इंडी गठबंधन के लिए चिंतित हूँ। रायबरेली में कांग्रेस का प्रत्याशी कौन हो इसके लिए उन्होंने कहा कि इस सीट पर सोनिया गाँधी सांसद रही है ये उनको और उनकी पार्टी को तय करने दीजिए कि प्रत्याशी कौन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp