माता पिता ईश्वर और संतों की सेवा के समान वृद्धजनों की सेवा भी महत्वपूर्ण है जिसे पूरी श्रद्धा के साथ करनी चाहिए क्योंकि वृद्धा अवस्था में व्यक्ति संत के समान हो जाता है। नगर पालिका परिषद की पूर्व प्रत्याशी सोनिया रस्तोगी ने वृद्धजन आश्रम जाकर कंबल वितरित किए।

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रत्याशी रही सोनिया रस्तोगी वृद्धजन आश्रम पहुंची और वहां पर निवास कर रहे वृद्ध जनों को कंबल वितरित किया उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन संस्कृति में बुजुर्गों की सेवा का महत्व है लेकिन ये दुर्भाग्य है कि आज भारत में वृद्धजन आश्रम खोले जा रहे हैं जबकि माता पिता को ईश्वर का दर्जा प्राप्त है लेकिन कुछ भाग्यहीन संताने अपने इस दायित्व का निर्वाह नहीं करती हैं और अपने माता-पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ देती ऐसे युवाओं को उसी रूप में अपने भविष्य को भी देखने के लिए तैयार रहना चाहिए।


सोनिया रस्तोगी ने उपस्थित आश्रम के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वह हर संभव आश्रम में सहयोग करती रहेंगी साथ ही वहां निवास कर रहे वृद्धजनों को मिष्ठान खिलाया।

इस अवसर पर रामबली सिंह राजेंद्र बाजपेई महेंद्र सिंह मनोज भदोरिया नितिन श्रीवास्तव इं. विजय रस्तोगी राहुल दिगेंद्र और अरुण यादव मौजूद रहे।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp