रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार श्री राम जन्म भूमि मंदिर श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को सफल बनाए जाने हेतु जनपद में 12 से 24 जनवरी 2024 तक अयोध्या आने-जाने वाले समस्त मार्गों पर स्थित ढाबों, भोजनालयों व अतिथि गृहों में भोजन की शुद्धता व गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विशेष अभियान के दौरान सोमवार को हरचंदपुर रायबरेली के खाद्य कारोबार कर्ता राम आसरे पुत्र गुरुदयाल के यहा से 05 कि0ग्रा0 जलेबी मक्खी, मच्छर व धूल पाये जाने पर नष्ट की गयी। इसी प्रकार महराजगंज से त्रिवेणी लाल पुत्र लक्ष्मन प्रसाद के यहां से 10 कि0ग्रा0 जलेबी मक्खी, मच्छर व धूल पाये जाने पर नष्ट की गयी और संग्रहित नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा गया है। वहीं महराजगंज के विक्रेता अरुण कुमार पुत्र हरिपाल मलिक सुनील कुमार वैश्य पुत्र राम नरेश के यहा से 152 कि0ग्रा0 सोहन पापड़ी (मूल्य-21280) जब्त कर संग्रहित नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा गया एवं बिना लाइसेंस होने के कारण गोदाम सीज भी किया गया है। महराजगंज, कचौंदा नानकारी खाद्य कारोबारकर्ता चंद्र भूषण अवस्थी पुत्र राम आसरे एवं झकरासी भदोखर के खाद्य कारोबारकर्ता अजितेश पुत्र शंकर शुक्ला के यहां से पनीर, हरचंदपुर रायबरेली के खाद्य कारोबारकर्ता सूर्य कुमार पुत्र कमरु प्रसाद के यहां से खोया, किलौली गुरुबक्शगंज के खाद्य कारोबारकर्ता कौशल किशोर पुत्र मनमोहन के यहां से रंगीन छेना मिठाई जब्त कर संग्रहित नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा गया तथा 8 अन्य खाद्य कारोबार कर्ता के यहां साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये गये।
