दैनिक बुद्ध का संदेश

रायबरेली 14 नवम्बर, भारतरत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती ( बाल दिवस) पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने नेहरू जी के चित्र पर मार्ल्यापण करते हुए कहा कि देश की आजादी से पहले और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद किये गये पं. जवाहर लाल नेहरू जी के योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता है। अंग्रेजों की जेलों में अपने जीवन का लम्बा समय नेहरू जी ने कैदी बनकर यातनाये सहते हुए गुजार दिया, परन्तु कभी भी अंग्रेजो से न समझौता किया न ही कभी माफी मांगी।
शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों में “चाचा नेहरू” के नाम से लोकप्रिय पं. नेहरू जी ने देश के निर्माण में अपना बहुमूल्य योदान दिया, उन्होंने बड़े-बांध, आई.आई.टी. विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान, बोकारो इस्पात कारखाने की स्थापना की। कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर लाल नेहरू जी ने अपनी दूर दृष्टि और समझ से जो पंचवर्षीय योजनाएं बनाई, उनसे देश को आज भी लाभ मिल रहा है, 1952 में देश के पहले आम चुनाव हुए, 1957 और 1962 में लगातार जीत के बाद भी उन्होंने लोकतंत्र में आस्था रखते हुए न के बराबर विपक्ष को पूरा सम्मान दिया और हर मोड़ पर विपक्षी नेताओं की बात सुनी विशेषकर अटल बिहारी बाजपेई की। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में दलित बस्तियों में गरीब बच्चों को कॉपी-किताब, पेंसल आदि सामानों का वितरण कर चाचा नेहरू का जन्म दिन मनाया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला सईदुल हसन, राकेश सिंह राना, मनोज तिवारी, घनश्याम शुक्ला, अम्बरीश बाजपेई, आयुष द्विवेदी, विजय पटेल, हाफिज रियाज ओम प्रकाश पाल, रतीपाल पासी, कामता नाथ सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रूपेश कुमार, राजकुमार दीक्षित, सूर्यकुमार बाजपेई, सर्वोत्तम मिश्रा, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, मो.सलीम, नितिन सिंह, मो. असलम, सै, अरशद, मनोज मिश्रा, अंशुमान गांधी, सुनील कुमार, अमित मिश्रा, के.सी. शुक्ला, अजीजुल हसन, अरविन्द शुक्ला, सै.अफसर रसीद पोलू, राशिद अंसारी सहित अन्य कांग्रेसी जन मौजूद रहे।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp