महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज बछरावां रोड से हरचंदपुर को जाने वाले रास्ते पर नहर पुलिया मोड़ आ जाने से तेज रफ्तार कारअनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक युवती सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आनन-फानन डायल 108 से सभी घायलों को सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां सभी की हालत नाज़ुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया हैआपको बता दें हैं कि, सभी अंदूपुर गांव से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ जा रहे थे। घायलों में दो लोग महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अंदूपुर तथा चार लोग अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के अंदूपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय उमेश कुमार के बड़े बेटे सत्यम शुक्ला की बारात लखनऊ के कल्ली खेड़ा स्थित सुंदर वाटिका जा रही थी। एक अल्टो कार में सवार दूल्हे के चचेरे भाईयों प्रफुल्ल शुक्ला (26), प्रांजुल शुक्ला (21) पुत्र रमेश शुक्ला अपने रिश्तेदार सूर्यकांत पांडेय (25) पुत्र रमाकांत पांडेय निवासी रामपुर ओसाह थाना शिवगढ़ व अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरे केशवदास जायफरगंज के रहने वाले बहन/बहनोई अजय दीक्षित पुत्र नंद कुमार व अजय की पत्नी दिव्या तथा आजमगढ़ जनपद के भटौली के रहने वाले मनीष सिंह पुत्र इंद्रभान सिंह शामिल होने जा रहे थे तभी महराजगंज बछरावां रोड पर रवना गांव के पास से हरचंदपुर को जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास अचानक सामने मोड़ आ जाने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क से नीचे उतरकर गहरी खाई में जा गिरी और पलट गई, जिससे सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों और राहीगीरो की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। डायल 108 की मदद से सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर महिला सहित सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp