बछरावां रायबरेलीl विकासखंड की दोस्तपुर ग्राम सभा में क्षेत्रीय ग्रामीण टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ, टूर्नामेंट शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे निवर्तमान कोतवाली प्रभारी बछरावां बृजेश कुमार राय एवं विशेष अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे वर्तमान कोतवाली प्रभारी बछरावां विजेंद्र प्रसाद शर्मा का कमेटी के सदस्य कुलदीप बाजपेई एवं मोनू अवस्थी ने अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत कियाl उद्घाटन के मौके पर पहला मैच नीम टीकर एवं सेहगो तमनपुर के बीच खेला गया, जिसमें नीमटीकर की टीम ने सेहगो पर जीत दर्ज कीl इस मौके पर जब टूर्नामेंट के आयोजक मोनू अवस्थी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुछ 16 टीमे प्रतिभा कर रही हैं, जिसमें टॉप चार टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले एवं टॉप दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगाl इस मौके पर ग्राम सभा के गणमान्य जन एवं भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp