रायबरेली 24 जनवरी, 2024। महान समाजवादी नेता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस शताब्दी वर्ष समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में गोष्ठी आयोजित कर राजनीति एवं देश निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गयी। समाजवादियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक एवं गरीबों के हितैषी थे। उन्होंने बिहार प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए कृषि का उचित लाभ किसानों तक पहुँचाने, हिन्दी का प्रचार प्रसार, पिछड़े वर्ग को आरक्षण की व्यवस्था कर सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी दिलवाने के अभूतपूर्व कार्य करवाये। कर्पूरी ठाकुर बेहद ईमानदार जननेता एवं राजनीतिक जीवन में वंचित एवं उपेक्षित वर्गों की प्रखर आवाज थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजवादी अल्पसंख्यक वर्ग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद (रज्जू खांन) ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन दर्शन सामाजिक बदलाव गरीबों शोषितों को न्याय दिलाने की प्रेरणा देता है।
कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व पर विचार करते हुए पूर्व डी0जी0सी0 ओ0पी0 यादव ने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों, छात्रों, बेरोजगारों को उचित अवसर दिलाने में व्यतीत हुआ। उनका अनुसरण कर बिहार के कई राजनेताओं, मुख्यमंत्रियों ने सामाजिक बदलाव पर निर्णायक कार्य किये। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मोहम्मद अरशद खांन ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृपा शंकर यादव, चन्द्रकली भारती, राजेश मौर्या, सत्येश गौतम, शिव कुमार यादव, सुरजीत सिंह, शिव बरन यादव, विनोद कुमार, मोहम्मद मुशीर, शकील मंसूरी, नरेन्द्र यादव, दिलीप वर्मा, घनश्याम यादव, धर्मेन्द्र धाकड़, सौरभ सिंह यादव, राकेश यादव, राजू गौतम, रेहान अहमद, अरविन्द संजय, रवीन्द्र सिंह, शैलेन्द्र प्रधान, राजेन्द्र यादव, संदीप शुक्ल, विनायक सोनकर आदि ने सम्बोधित कर जननायक कर्पूरी ठाकुर के किए गए कार्यों को याद किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तम सिंह यादव, आशुतोष कुमार, राजेश यदुवंशी, विनय कुमार, शैलेन्द्र कुमार यादव, छोटे लाल पासी, राजेन्द्र बहादुर, गुलाम वारिस, आलोक यादव, आदर्श कुमार, कल्लू चौधरी, अवतार सिंह मोंगा, रामानन्द यादव, हरिकेश कुमार, शिवम चौरसिया, रिजवान, दिनेश कुमार सहित अनेक लोगों द्वारा कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp