लाइनमैन ने एसडीएम से लगाई वेतन दिलवाए जाने की गुहार
महराजगंज रायबरेली। लाइनमैन ने उपजिलाधिकारी से वेतन दिलवाए जाने की लगाई गुहार राजेश पुत्र नन्हा निवासी पुरे तालेबंद मंजरे खैहरना ने महराजगंज उपजिलाधिकारी राजित राम गुप्ता को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात कार्यरत था। जिसके पूर्व में वेतन काट काट कर दिया जाता रहा है ।उसके बाद प्रार्थी को लगभग 6 माह से वेतन देना बंद कर दिया उसके बाद प्रार्थी ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की तो जेई अन्य कर्मचारी के द्वारा प्रार्थी से अभद्रता की गई ।बहुत शिकायत के बाद अगले माह 10 जनवरी से प्रार्थी को पुनः पावर हाउस पर काम पर वापस रख लिया गया तब से प्रार्थी की उपस्थिति नहीं दर्ज की गई जब प्रताप ने वेतन संबंध में एसडीओ से बात की तो यह कहकर टाल दिया गया कि आपका वेतन बाद में मिल जाएगा लेकिन विभाग के अधिकारियों के कारण प्रार्थी को वेतन नहीं मिल रहा है। उपजिलाधिकारी से राजेश ने वेतन दिलवाए जाने की मांग की है।

इंसेक्ट
इस विषय में जब एसडीएम राजित राम गुप्ता से दूरभाष के माध्यम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है एक्सईएन को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp