महराजगंज रायबरेली जांच मे भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद भी रोजगार सेवक पर आखिरी क्यों नहीं हो रही कार्रवाई ।खंड विकास अधिकारी को ग्रामीणों ने दिया शिकायती पत्र हरिशेन्द्र सिंह पुत्र सियाराम देवेंद्र सिंह पुत्र कप्तान निवासी ग्राम ताजुद्दीनपुर विकासखंड महराजगंज खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ताजुद्दीनपुर विकासखंड महराजगंज जनपद रायबरेली में हो रहे मनरेगा में व्यापक भ्रष्टाचार के मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी को पत्र व्यवहार के माध्यम से शिकायत की गई थी तथा उक्त प्रकरण की जांच समय से न होने पर प्रार्थीगण द्वारा तहसील दिवस में जिला अधिकारी को शिकायत की गई जिसमें उपजिलाधिकारी महराजगंज द्वारा आपको कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया जिसके क्रम में आपके द्वारा जांच टीम बनाई गई टीम द्वारा ग्राम सभा पहुंचकर पंचायत भवन में बैठक करके जांच व बयान लिया गया गांव के लोगों ने रोजगार सेवक के खिलाफ जमकर शिकायत को उजागर किया था लिखित में बयान व शपथ पत्र दिए गए जांच के द्वारा दो सप्ताह बीत जाने के उपरांत मनरेगा में व्यापक परिणाम होने पर भ्रष्टाचार के मामले में रोजगार सेवक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई ना शिकायतकर्ता को कोई जवाब ही दिया गया हरिशेन्द्र सिंह देवेंद्र सिंह ने खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह से आग्रह करते हुए निवेदन किया की मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp