हिमांशु अग्रहरी जिला संवाददाता
थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः11.04.2023 को वादी अमरजीत सिंह MTS- CIVIL BOND MZPN निवासी BONDI MZP रेलवे मीरजापुर द्वारा रेलवे की पटरियों से क्लिप इत्यादि चोरी करने के सम्बंध में लिखित तहरीर दिया गया । उक्त तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-65/2023 धारा 379,411 भादवि व 150बी रेलवे अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारारेलवे की पटरियों से क्लिप इत्यादि की चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिये गये ।उक्त निर्देश के अनुक्रम मेंथाना पड़री, स्वाट/सर्विलांसव रेलवे की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः27.04.2023 को थाना पड़री, स्वाट/सर्विलांस व रेलवे की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्र से रेलवे की पटरियों में लगी लोहे की पेन्ड्राल क्लिप/जलेबी की चोरी करने वाले गैंग के ₹ 25-25 हजार के ईनामियां 02 शातिर चोर 1.संदीप सिंह व 2.प्रियांशू उर्फ सूरज को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त संदीप सिंह के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद किय गया । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर थाना पड़री क्षेत्र में पहाड़ी नदी के किनारे 06 बोरियों में रखा 117 अदद रेलवे की पटरियों में लगने वाली लोहे की पेन्ड्राल क्लिप/जलेबी तथा एक अदद हथौड़ी व 02 अदद छेनी बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-82/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।
*विवरण पूछताछ —*
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे अपने अन्य साथियों की मदद से रेलवे की पटरियों में लगी लोहे की क्लिप को समय देखकर चोरी करते है तथा ग्राहकों की तलाश कर बेच देते है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण—*
1.संदीप सिंह पुत्र स्व0रामू सिंह निवासी बर्जीमुकुन्दपुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-28 वर्ष ।
2.प्रियांशू उर्फ सूरज सिंह पुत्र कोमल सिंह निवासी बर्जीमुकुन्दपुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-19 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास—*
(अभियुक्त संदीप सिंह उपरोक्त)
1.मु0अ0सं0-01/19 धारा RP Actथाना आरपीएफ मीरजापुर ।
2.मु0अ0सं0-65/23 धारा 379,411भादवि व व 150बी रेलवे अधिनियमथाना पड़री जनपद मीरजापुर ।
3.मु0अ0सं0-82/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना पड़री जनपद मीरजापुर ।
(अभियुक्त प्रियांशू उर्फ सूरज उपरोक्त)
1.मु0अ0सं0-117/21 धारा 379,411 भादवि थाना पड़री जनपद मीरजापुर ।
2.मु0अ0सं0-65/23 धारा 379,411भादवि व 150बी व रेलवे अधिनियमथाना पड़री जनपद मीरजापुर ।
3.मु0अ0सं0-82/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना पड़री जनपद मीरजापुर ।
*विवरण बरामदगी—*
 06 बोरियों में रखा हुआ 117 अदद रेलवे की पटरियों से सम्बन्धित पेन्ड्राल क्लिप/जलेबी
 एक अदद हथौड़ी व 02 अदद छेनी ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—*
थानाध्यक्ष पड़री अजीत कुमार श्रीवास्तव मय पुलिस टीम ।
उप-निरीक्षक राजेश जी चौबे प्रभारी सर्विलांस/स्वाट मय पुलिस टीम ।
सहायक उप-निरीक्षक अशोक कुमार रेलवे सुरक्षा बल, मीरजापुर ।

*पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को ₹ 15 हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp