रायबरेली में चुनावी बिगुल बजते ही पुलिस ऐक्शन मोड में आ गई है।
रायबरेली में चुनावी बिगुल बजते ही पुलिस ऐक्शन मोड में आ गई है। जिले में अपराधियों के विरुद्ध करवाई बढ़ने के साथ ही पुलिस ने प्रिवेंटिव ऐक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी के तहत जिले में अब तक पचास प्रतिशत लाइसेंसी असलहे जमा हो गए हैं जबकि आचार संहिता लगने के बाद से चार के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं आचार संहिता लगने के बाद से जिला बदर की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के मुताबिक निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस कटिबद्ध है जिसके तहत लगातार निरोधात्मक कार्रवाइयाँ जारी हैं।
