छात्रों ने अपने हुनर का बिखेरा जलवा।
रायबरेली। 13 सितंबर 2023 को रयान इंटरनेशनल स्कूल में रायन गोट टैलेंट के बैनर तले एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्या श्रीमती सदफ खान ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु यीशु की वंदना से हुआ। इसके बाद संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में एकल गायन, समूह गान, एकल नृत्य, एवं समूह नृत्य मॉडलिंग एवं वादन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी उच्चतम प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार रहे।
एकल गायन प्रतियोगिता में मान्य वर्मा प्रथम गौरांश कंसल एवं जरका अरशद को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में मान्य वर्मा एवं कश्यपी को प्रथम एवं मान्य अग्रवाल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ समूह नृत्य प्रतियोगिता में कात्यायनी एवं उनके ग्रुप को प्रथम स्थान एवं मान्य एवं उनके ग्रुप को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। मॉडलिंग प्रतियोगिता में रिचा को प्रथम एवं आर्य एवं परणिका को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ वादन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अखंड टाइटस अर्हम को प्राप्त हुआ।
सभी विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्य एवं निर्णायक मंडल द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों को प्रधानाचार्या श्रीमती सदफ खान ने पुष्प कुछ प्रदान कर सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल में पुष्पराज सिंह आलोक पांडे, विशाल, श्रद्धा, सूर्या आदि विशेष रूप से रहे
इस अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षक विवेक त्रिवेदी एवं तेजस सोनकर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp