महराजगंज रायबरेली।
रामलला का भव्य मंदिर बनने की खुशी में रायबरेली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजित भंडारे का शुभारंभ एसडीएम राजित राम गुप्ता द्वारा किया गया।

 

बताते चले की व्यापार मंडल संरक्षक एवं श्री साईं नाथ सेवा समिति के महामंत्री विमल रस्तोगी द्वारा पेट्रोल पंप पर भंडारा आयोजित कराया गया। आयोजित भंडारे में श्री रामलला का भोग लगा एसडीएम राजितराम गुप्ता एवं चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा श्रद्दालुओ को पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरित किया। व्यापार मंडल संरक्षक विमल रस्तोगी ने बताया की हम लोगो की पीढ़ी बहुत ही भाग्यशाली है जो यह ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन रहे। मालूम हो की सोमवार को निकली शोभायात्रा में भी समाजसेवी विमल रस्तोगी द्वारा सोभायात्रियो के लिए नुक्ति व हलवा रूपी प्रसाद का वितरण कराया गया। मौके पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला, जगदीप रस्तोगी, सुनील मौर्य, प्रेम जायसवाल, प्रदीप रस्तोगी, सुधीर साहू, शाहे जमन, बाला प्रसाद मौर्य, सुधा अवस्थी, शकील,बउवा गुप्ता,विनय गुप्ता, अमित मोदनवाल, रिंकू जायसवाल, शिवकैलाश, मानस गुप्ता, सुप्रिय रस्तोगी,अजीत सिंह , सौरभ साहू सहित व्यापार मंडल एवं श्री साईं नाथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp