हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता
रन फॉर नेशन- रन फॉर मोदी
जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में शक्ति यानी कि हमारे देश की महिलाओं को समर्पित अनेकानेक योजनाओं को चाहे वह उज्ज्वला योजना हो, सुकन्या समृद्धि योजना हो, उजाला योजना हो ,मुद्रा लोन योजना, ड्रोन दीदी योजना, लखपति योजना हो इन तमाम योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने आज एक गारंटी सुनिश्चित की है वह गारंटी है कि प्रधानमंत्री की महिलाओं को लेकर समर्पित है और उनके नेतृत्व में महिलाओं का विकास और महिलाओं द्वारा ही विकास हो यह लगातार आपके काम के माध्यम से सिद्ध किया जा चुका है । और आगे भी यह विकास की धारा निरंतर अग्रसर होगी, इसकी भी प्रधानमंत्री जी की गारंटी है । महिलाओं द्वारा इसी संकल्पित भाव को प्रदर्शित करने के लिए 988 जिलों में महिलाओं ने बढ़ – चढ़कर महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंर्तगत मैराथन दौड़ में मीरजापुर में बहनों ने भागीदारी की और प्रधानमंत्री जी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में उनको पुनः प्रधान सेवक बनाने का संकल्प लिया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेमशीला सिंह , विशिष्ट अतिथि दिनेश वर्मा जी एवं जिला कार्यालय भाजपा से 150 बहनों ने भागीदारी की । कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिले, प्रदेश, क्षेत्र तथा मंडल की सभी बहनों ने भागीदारी की । उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजिका सुनीता शर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ने दिया ।ए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp