हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता


मीरजापुर 12 मार्च 2024- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा प्रदेश एवं जनपद में सकुलश शान्पिूर्ण व नकलविहीन सम्पन्न कराने पर प्रदेश के मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले श्री आशीष पटेल ने आज राजस्थान इण्टर कालेज में प्रधानाचार्यो के द्वारा आयोजित एक समारोह में सभी प्रधानाचार्यो व केन्द्राध्यक्षो का आभार प्रकट करते हुये धन्यवाद दिया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी प्रधानाचार्य व केन्द्राध्यक्ष सहित परीक्षा सम्पन्न कराने में लगे सभी अध्यापक कर्मचारियों के सूझबूझ व मेहनत के चलते प्रदेश सहित जनपद में पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा सम्पन्न हुयी। उन्होने बोर्ड परीक्षाओं के पश्चात कापियों के मूल्यांकन को भी पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने का निर्देश देते हुये कहा कि मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हो ताकि मेहनतशील छात्र-छात्राओं को अपने पठन पाठन व मेहनत का परिणाम मिल सकें। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में होने वाली समस्त परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये कटिबद्ध हैं। किसी भी परीक्षा में गड़बड़ी करने वालो को चिहिन्त कर कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी। उन्होने कहा कि हम सभी का प्रयास है कि मेहनत से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उनका सुखद परिणाम प्राप्त हों। मा0 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्कूलो/कालेजो के सुुन्दरीकरण के लिये प्रदेश सरकार कटिबद्ध है ताकि एक अच्छे माहौल में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकें। स्कूला के सुन्दरीकरण हेतु प्रदेश में चलाये जा रहे अलंकार योजना की चर्चा करते हुये कहा कि योजनान्तर्गत 25 प्रतिशत की धनराशि सम्बन्धित विद्यालय तथा 75 की धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जा रही हैं। उन्होने कहा कि प्रायः कतिपय स्कूलो में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण उक्त योजना का लाभ पाने में दिक्कते होती हैं। उन्होने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी वहां 25 प्रतिशत की धनराशि भी छात्रो व स्कूलो के हित को देखते हुये अपने एम0एल0सी0 मद से देकर अलंकार योजना के तहत स्कूलो को सुन्दरीकरण कराते हुये बच्चों के लिये एक सुन्दर व अच्छा वातावरण शिक्षा के लिये प्रदान किया जायेगा ताकि हमारे जनपद के बच्चें भी आगे निकलकर जपनद का नाम रोशन कर सके।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बृज भूषण सिंह ने भी अपने सम्बोेधन के तहत प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अलावा शिक्षापरक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ सिंह, प्राचार्य राजकीय इण्टर कालेज राजकुमार दीक्षित के अलावा अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य व केन्द्राध्यक्ष उपस्थित रहें।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp