महराजगंज ,रायबरेली। आदि अनंत भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो गया पूरा क्षेत्र महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही शिव भक्तों द्वारा शंकर भगवान के मंदिरों पर जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की कतार लगी रही। सुबह से लेकर शाम तक शिव मंदिरों पर लाखों भक्तों ने दर्शन कर भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा क्षेत्र के महराजगंज कस्बे में स्थित प्रसिद्ध दानेश्वर मंदिर पर भक्तों की लंबी कतार लगी रही तो वही मोन गांव में स्थित सिद्धेश्वर एवं सोमनाथ मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई कैर स्थित कैरेश्वर मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई तो वहीं पराकला स्थित गौरी शंकर मंदिर पर मेले के आयोजन के साथ भक्तों की भारी भीड़ सुबह से ही भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना में लगी रही । अमावा विकासखंड क्षेत्र के अमावा कस्बे में स्थित स्वयंभू भगवान भोलेनाथ झारखंडेश्वर के दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने जहां जलाभिषेक किया तो वही पूजा अर्चना करने के बाद भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा। महाराजगंज क्षेत्र के मऊ गांव स्थित उच्चेश्वर मंदिर पर भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही। अमावां के सिधौना में स्थित सिद्धेश्वर मंदिर पर भी भारी भीड़ मौजूद रही बड़े गांव में स्थित शिव मंदिर पर भी भारी भीड़ देखने को मिली दीवान सिंह का पुरवा मजरे अर्फाबाद गांव में स्थित लोधेश्वर मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली वही मंदिर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
