महराजगंज/रायबरेली। 30 अक्टूबर, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न स्थानों पर दलित गौरव संवाद कार्यक्रम आयोजित किये गये, वार्ड न.3 देवानंदपुर, लालगंज, एवं महराजगंज में चौपाल लगाकर दलित समाज की समस्याओं को सुना गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि दलित समाज का हित एवं विकास कांग्रेस पार्टी में ही सम्भवन है. कांग्रेस की सरकार बनने पर इस समाज का चौमुखी विकास होगा।
शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने देवानंदपुर में कार्यक्रम के आयोजक मनीष सोनकर को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दलित समाज के विकास के लिए आजादी से पहले ही रूप-रेखा बनानी शुरू कर दी थी, जिसका परिणाम 1950 को देश का संविधान लागू होने पर साफ-साफ देखा जा सकता है।
कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे दलित गौरव संवाद कार्यक्रम को बड़ी सफलता प्राप्त हो रही है। इस समाज के युवा एवं जागरूक लोग कांग्रेस पार्टी में पुनः अपना विश्वास जता रहे हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शत्रोहन लाल सोनकर, प्रत्याशी विधानसभा हरचन्दपुर सुरेन्द्र विक्रम सिंह, नागेन्द्र बहादुर सिंह, सुन्दर लाल निर्मल, सुनील कुमार, आशीष द्विवेदी, शिवानंद मौर्या, पुतान सोनकर, सर्वेश कुमार, श्रीमती प्यारा, मंजू देवी, सूर्य कुमार बाजपेई, मनोज मिश्रा, सर्वोत्तम मिश्रा, अंकुर सिंह चौधरी, सतीश पासवान, महेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, शूजा खान गांधी, सुमित्रा रावत, सुरेश त्रिवेदी, घनश्याम शुक्ला, राम बहादुर गुप्ता, सौरभ शुक्ला, कामता प्रसाद गौड़, प्रियंका रावत, कामता नाथ सिंह, शिवगोविन्द सोनकर, अफसार खान, रिजवान खान, मिश्री लाल पासी, बैजनाथ दीक्षित, चन्द्र प्रकाश बाजपेई, रामबक्श सिंह, गंगा प्रसाद सैनी, कामता प्रसाद गौड़, पवन, भगवानदीन फौजी, रामलखन, गया प्रसाद चौधरी, रविचन्द्र बहादुर सिंह, राजपाल, रामअधार रोहित मौर्या, रंजीत मौया, राजेन्द्र गौतम, पूर्व प्रधान भागीरथ पासवान, गंगादयाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन मौजूद रहे। सेवा में,

