रायबरेली, जगतपुर क्षेत्र से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर सभी रोड व रास्ते महाकुंभ मेला के कारण पूरी तरह से रहे बाधित जिससे आवागमन के सभी रास्तों को प्रशासन रोकने का आदेश दिया वजह यह थी की प्रयागराज के महाकुंभ अमृत मौनी अमावस्या स्नान पर प्रयागराज संगम तट पर काफी ज्यादा मात्रा में भीड़ एकत्र हुई जिससे मंगलवार और बुधवार रात भगदड़ भी मची जिसमें कई लोगों की जाने गई और कईयों के घायल होने की खबरें मिली इसी के साथ अमृत मौनी अमावस्या बुधवार के दिन भीड़ ज्यादा होने के कारण भगदड़ मची जिसको देखते हुए प्रशासन ने तत्काल भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए शक्त आदेशित किया कि जो भी श्रद्धालु अपने वाहन के साथ आ रहे है जहां भी है वही उनको रोक दिया जाए और जैसे-जैसे संगम तट की भीड़ कम होती जाएगी वैसे-वैसे यथा स्थान पर रुके हुए श्रद्धालुओं को संगम तट  की ओर भेजा जाए वहीं हम अगर बात करें जगतपुर क्षेत्र की तो स्थानीय राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर साथ – साथ आसपास के सभी सड़के भी बाधित रही जिसके चलते विद्यार्थियों को विद्यालय जाने में असुविधा हुई और रोज मर्रा के जीवन को जीने के लिए अपने मकान, दुकान और गंतव्य स्थान तक जाने में लोगो को असुविधा महसूस हुई।

 

सुपर इंडिया न्यूज़ टीवी से सौरभ शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp