महराजगंज कोतवाली के,प्रभारी बालेंदु गौतम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए, संघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली इस दौरान कई वाहनों के चलान भी किए गए

महराजगंज रायबरेली।। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन अब एक्टिव,मोड में आ गया, मंगलवार को देर शाम महराजगंज कोतवाली के,प्रभारी बालेंदु गौतम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए,सड़क पर उतर कर संघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली इस दौरान कई वाहनों के चलान भी किए गए
बताते चलें कि लोक सभा चुनाव के ऐलान के बाद अब पुलिस,प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है,कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों को चेक किया गया की कोई किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री की तस्करी न कर सके और अवैध तरीके से पैसा लेकर ना घूम सके, ताकि शांतिपूर्वक चुनाव हो सके और,क्षेत्र में कोई किसी प्रकार का अफवाह न फैल सके इसके तहत, क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है और जब तक चुनाव हो नहीं जाएगा तब तक या चेकिंग अभियान डोर टू डोर चलता रहेगा, और, नियम विरुद्ध तरीके से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी, चुनाव आयोग के निर्देशों का क्षेत्र में पालन कराया जाएगा थाना क्षेत्र की जनता से अपील कर रहा हूं की संविधान के नियमों का पालन करें।
