छत्तीसगढ़ स्टेट हेड सुखदेव आजाद

जिला जांजगीर चांपा

थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 07 अक्टूबर 2025 से 08 अक्टूबर 2025 की मध्य रात्रि लगभग 01:30 से 02:00 बजे के बीच शहर के मध्य स्थित बॉम्बे मार्केट में भीषण आग लग गई अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रभावित प्रतिष्ठान

क्रमांक प्रतिष्ठान का नाम स्वामी प्रोपराइटर स्थिति 1 चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स खगेंद्र केसरवानी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 2 कलकत्ता होजरी बॉम्बे साड़ी सेल भागवत प्रसाद थावाइत पूरी तरह जली 3 बॉम्बे शू हाउस राजदीप थावाइत आग का प्रारंभिक स्थान 4 लालू पान ठेला पूर्ण रूप से नष्ट 5 संतोष यादव का साइकिल ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त राहत एवं बचाव कार्य आग की सूचना मिलते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा इसके पश्चात छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा, होमगार्ड जांजगीर तथा न्यूको सीमेंट पावर प्लांट, केएसके पावर प्लांट,प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं मड़वा पावर प्लांट के अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए।

सभी दलों के संयुक्त प्रयास से आग पर काफी प्रयास के बाद नियंत्रण पाया गया अनुमानित क्षति तीन प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं दो ठेले पूरी तरह जलकर नष्ट लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका

कोई जनहानि की सूचना नहीं।

वर्तमान स्थिति आग अब पूर्ण रूप से नियंत्रण में है पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का आंकलन और आग के कारणों की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp