महराजगंज रायबरेली। भारत के महान क्रांतिकारी, विभिन्न आंदोलनों के अगुआकार नेताजी की उपाधि प्राप्त करने वाले सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर विकास मंच द्वारा धूमधाम से मनाई गयी।
बताते चले की मंगलवार को कस्बे के पुलिस चौकी तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नेता ज़ी के चित्र पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, सरस्वती इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र शर्मा एवं नगर विकास मंच के अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल द्वारा पुष्प माला अर्पित कर किया गया। इस दौरान नगर विकास मंच के एवं अधिवक्ता कमलाकर विक्रमादित्य द्वारा नेता सुभाषचंद्र बोस की जीवन पर प्रकाश डाला गया। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फतेह सिंह द्वारा सुभाषचंद्र बोस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व सहित देश की आजादी में दिए गए योगदान पर उदबोधन दिया। मौके पर नेता ज़ी सुभाष चंद्र बोस नगर विकास मंच के अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल द्वारा संगठन के विषय में बताया की नगर विकास मंच का उद्देश्य नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करना तथा मंच के माध्यम से नगर के लोगो की मूलभूत सुविधाओं सहित हक की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ना है। इस दौरान फिरोज अहमद, सरदार प्रिन्कल सिंह, संदीप वैश्य, रमजान अली, अंकुर गुप्ता, विनोद बाबा, कृष्ण कसेरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
