हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मीरजापुर द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा का समापन आज लालगंज ब्लॉक सभागार में किया गया । मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के जिला प्रभारी आदरणीय विपुल सिंह जी ने कहा कि मोदी और योगी किसानों के सबसे बड़े हितैषी है । यूरिया की किल्लत को हल करते हुए नीम कोटेड यूरिया शुरू किया । नैनो यूरिया का प्रचलन शुरू करवाया । उर्वरक की कीमतों में सब्सिडी बढ़ाकर स्थिर बनाए रखा । सोइल हेल्थ कार्ड बना कर किसानों को उर्वरक और खरपतवार नाशक की सही जानकारी की व्यवस्था की । समारोह की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदरणीय दिनेश सिंह जी ने किया । संचालन नागेश्वर तिवारी जी ने किया ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख जयन्त कुमार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह जी, प्रशांत जी, मानस दुबे, जिला मंत्री नीरज सिंह जी, आदर्श बघेल जी, मंडल अध्यक्ष और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता माताएं बहने मौजूद रहीं । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp