भगवान राघव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राघवपुर ग्राम में संम्पादित हुआ अच्छत वितरण कार्यक्रम।

महराजगंज रायबरेली। विकास खंड की ग्राम सभा राघवपुर में भगवान राघवजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुन्दरकाण्ड समिति के नेतृत्व समिति के सभी सम्मानित सदस्यों ने सर्व समाज के लोगों को अयोध्या धाम से आये पूजित अक्षत व पत्रक घर घर जाकर वितरण किया। आगे सुन्दर काण्ड समिति के सदस्यों ने बताया की भगवान राघवजी के नगरी से आये पूजित अक्षतों को राघवपुर के लोगों में वितरण हो रहा यहां के निवासियो के लिए गौरव की बात है।आगे कहा कि 22 जनवरी के पूर्व सभी लोग अपने गांव में स्थित मंदिरों में साफ सफाई कराये और प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना के दिन आप लोग अपने अपने घरों में कम से कम 11 दीपक मिट्टी के जलाकर भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही यथा संभव सुविधानुसार पकवान बनाकर घरो में प्रसाद रूप में ग्रहण करे और वितरण करें।भगवान राम की नगरी अयोध्या से आये अच्छत वितरण कार्यक्रम में सुन्दर काण्ड समिति अध्यक्ष अतुल दुवेदी, अनुज अवस्थी, सुधीर शुक्ला, प्रसून शुक्ला, शिवकिशोर विश्वकर्मा, सुनील मिश्रा,छोटू मिश्रा,सुशील चौरसिया,गोपाल तिवारी, हरिओम अवस्थी सहित छोटे छोटे बच्चों ने भी इस तरह की ठंड मे अपनी अहम भूमिका निभाई।
