भगवान चित्रगुप्त ही सृष्टि के न्यायब्रह्म हैं – कमल श्रीवास्तव

रायबरेली, 15.11.2023!

अद्वितीय चित्रांश महासभा (रजि0) द्वारा कलम पूजन का आयोजन स्थानीय चित्रगुप्त मन्दिर निकट कैपिटल उत्सव लान में आयोजित किया गया, जिसमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान रामचन्द्र जी द्वारा गुरू वशिष्ट के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हुए सजीव झांकी प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव कमल श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त एक प्रमुख हिन्दू देवता हैं। वेदों और पुराणों के अनुसार श्री धर्मराज/चित्रगुप्त मनुष्यों एवं समस्त जीवों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले न्यायब्रह्म हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक विज्ञान ने यह सिद्ध किया है कि हमारे मन में जो भी विचार आते हैं वे सभी चित्रों के रुप में होते हैं। भगवान चित्रगुप्त इन सभी विचारों के चित्रों को गुप्त रूप से संचित करके रखते हैं अंत समय में ये सभी चित्र दृष्टिपटल पर रखे जाते हैं एवं इन्हीं के आधार पर जीवों के परलोक व पुनर्जन्म का निर्णय भगवान चित्रगुप्त जी करते हैं। विज्ञान ने यह भी सिद्ध किया है कि मृत्यु के पश्चात जीव का मस्तिष्क कुछ समय कार्य करता है और इस दौरान जीवन में घटित प्रत्येक घटना के चित्र मस्तिष्क में चलते रहते हैं। इसे ही हजारों वर्षों पूर्व हमारे वेदों में लिखा गया हैं। भगवान चित्रगुप्त जी ही सृष्टि के प्रथम न्यायब्रह्म हैं। मनुष्यों की मृत्यु के पश्चात, पृथ्वी पर उनके द्वारा किए गये कार्यों के आधार पर उनके लिए स्वर्ग या नर्क अथवा पुनर्जन्म का निर्णय लेने का अधिकार भी भगवान चित्रगुप्त जी के पास है। अर्थात किस को स्वर्ग मिलेगा और कौन नर्क में जाएगा? इस बात का निर्धारण भगवान धर्मराज/चित्रगुप्त जी के द्वारा जीवात्मा द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर ही किया जाता है। श्री चित्रगुप्त जी संपूर्ण विश्व के प्रमुख देवता हैं। चित्रगुप्त जी सभी के हृदय में वास करते है। भगवान चित्रगुप्त कायस्थों के इष्टदेव हैं।
मीडिया प्रभारी स्वपनिल श्रीवास्तव ने बताया कि कल दिनांक 16.11.2023 को दोपहर 1ः00 बजे तहरी भोज, 2 से 5 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व 5ः00 बजे भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा चित्रगुप्त मन्दिर से प्रारम्भ होकर बस स्टाप चौराहा, अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट, घंटाघर, कैपरगंज, खोया मण्डी होते हुए चित्रगुप्त मन्दिर में समाप्त होगी। तत्पश्चात् सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, डा0 विजय श्रीवास्तव, यशपाल सिंह, अनूप श्रीवास्तव, तनय श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, चित्रांशु निगम, सौरभ श्रीवास्तव, कुनाल श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, रामेन्द्र श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp