बिशुनपुर में नव निर्माणाधीन पुलिया के पास अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चार घायल तीन की हालत गंभीर

बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत मैरावा बछरावां मार्ग पर बिशनपुर में नव निर्माणधीन पुलिया के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बैठे चालक सहित चार लोग घायल हुए हैं, परंतु तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
घटना 29 फरवरी बृहस्पतिवार रात 11:00 बजे की है। ग्राम पंसारिया थाना बीघापुर जनपद उन्नाव निवासी तिलक चढ़ाने के लिए बछरावां आए हुए थे। तिलक समारोह संपन्न होने के बाद वापस जाते समय, जैसे ही बिशुनपुर के पास पहुंचे की कार बनाए गए, बाईपास की तरफ ना जाकर सीधे पुल की तरफ चली गई। अनियंत्रित कार बनाए गए सरिया के पिलर तथा रोड के बीचो-बीच जाकर घुस गई। निर्माण कार्य में लगाई गई सरिया भी कार में दोनों तरफ से घुस गई। परंतु गाली मत यह रही की कार सवारों को सरिया नहीं लगी। घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। कड़ी मशक्कत करने के बाद फंसे हुए लोगों को कार से बाहर निकल गया। जिसमें चालक सहित चार लोग घायल हुए है। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, वहीं चालक को मामूली चोट आई है। कार चला रहे विवेक तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी उम्र लगभग 25 वर्ष, राजकुमार तिवारी पुत्र राम रतन तिवारी उम्र 55 वर्ष निवासीगढ़ नया पुरवा जनपद हरदोई एवं वेदू शुक्ला पुत्र मूल शंकर उम्र 65 वर्ष तथा प्रेम प्रकाश पुत्र तेज प्रकाश तिवारी उम्र लगभग 68 वर्ष निवासीगढ़ रावतपुर सिकंदरपुर जनपद उन्नाव सभी को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
ज्ञात हो की नवनिर्माणधीन पुलिया के पास बाईपास पर जाने के लिए संकेतक या ब्रेकर न होने के चलते, आए दिन घटनाएं घटित हो रही है। इस पुलिया का निर्माण लगभग दो माह से हो रहा है। जबकि कई हादसे पहले भी हो चुके हैं। परंतु विभाग की लापरवाही के चलते लगातार दुर्घटनाएं होती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp