महराजगंज रायबरेली।। प्रांतीय आवाहन पर महाराजगंज ब्लॉक में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर तीस जनवरी को इको गार्डन लखनऊ से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च करने का फैसला लिया है, जिसको लेकर आज सोमवार को सभी रोजगार सेवकों ने एकत्रित होकर सामूहिक रूप से एक ज्ञापन देकर खंड विकास अधिकारी महाराजगंज को पूरे मामले से अवगत कराया गया है,
बता दें कि ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा आठ सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों एवं मनरेगा कर्मियों के संबंध में की गई घोषणाओं पर शासन आदेश निर्गत किए जाएं जिसमें जॉब चार्ट में अन्य कार्य जोड़ना रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति से पूर्व उपयुक्त मनरेगा की सहमति एच आर पॉलिसी लागू कराना हिमाचल प्रदेश राजस्थान मध्य प्रदेश की तरह मानदेय बढ़ोतरी की जाय ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में 50% का कोटा ग्राम रोजगार सेवकों के लिए आरक्षित किया जाए कोविड के अतिरिक्त आकस्मिक दुर्घटना से मृत्यु होने पर उसके आश्रित को सेवा में समायोजित किया जाए जैसी अन्य मांगे शामिल हैं, रोजगार सेवक सतेंद्र त्रिपाठी अविनाश मिश्रा, मोहिनी वर्मा, रामदेव देश राज रावत, सुरेश कुमार सहित आदि ने बताया कि प्रांतीय आवाहन पर रोजगार सेवकों के हित में मांगे पूरी ना होने पर तीस जनवरी को इको गार्डन लखनऊ से मुख्यमंत्री आवास तक कूच किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, उसी की सूचना खंड विकास अधिकारी महराजगंज को लिखित रूप से दी गई है।
