रायबरेली । नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब नगर क्षेत्र के प्रभु टाउन में एक अज्ञात युवक का शव पाया गया शव की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव के शर्ट व चेहरे पर खून लगा हुआ है।सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर कोतवाली पुलिस टीम व फॉरेंसिक सर्विलांस टीम ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। और शव को शवविच्छेदन गृह भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि प्रभुटाउन में शव पाया गया है फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन करने में जुटी हुई है शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया व अन्य के माध्यम से अज्ञात शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है लोगों द्वारा तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है ।
