मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन जज:
पूर्व रजिस्ट्रार जनरल सहित दो वकीलों के नाम भेजे गए अनुशंसा को
जबलपुर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस के रूप में नियुक्ति करते हुए हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार जनरल रामकुमार चौबे की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी है।
वर्तमान में रामकुमार चौबे नर्मदापुरम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। रजिस्ट्रार जनरल एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनने से पहले वे जबलपुर स्थित न्यायिक प्रशिक्षण केंद्र में भी लंबे समय तक निदेशक के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।
रामकुमार चौबे के अलावा ग्वालियर के दो सीनियर वकीलों के नाम भी भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को अनुशंसा की है।
ग्वालियर खंडपीठ में पैरवी करने वाले अधिवक्ता दीपक वसंत राव होत और पवन कुमार द्विवेदी के नाम की भी अनुशंसा की गई है। नियमानुसार अब इन नाम पर राष्ट्रपति की मोहर लगना शेष है। प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।
वर्तमान में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 40 जज नियुक्त हैं। कुल स्वीकृत पद 53 हैं। तीन जज बढ़ने से कुल संख्या 43 हो जाएगी। इसके बाद 10 पद ही जजों के रिक्त बचेंगे।
़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़
जबलपुर से राजकुमार यादव
