हिमांशु अग्रहरी जिला संवाददाता
आज दिनांकः08.07.2023 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “संतोष कुमार मिश्रा” द्वारा पुलिस कार्यालय मीरजापुर में जनपदीय पुलिस के राजपत्रित अधिकारीगण की गोष्ठी आहूत की गयी । गोष्ठी में अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए महिला सम्बन्धी अपराध, एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित अपराध तथा अन्य गम्भीर अपराधों की समीक्षा करते हुए लम्बित विवेचनाओं,प्रार्थना पत्रों तथा लम्बित जाँचों का गुण-दोष के आधार पर यथाशीघ्र निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ जनपद में चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों गोवध एवं पशु तस्करी, अवैध मादक/नशीले पदार्थों के बिक्री,भंडारण व परिवहन के पूर्णतः अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सहित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा कावड़ यात्रा/श्रावण मास आदि को सकुशल एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु उचित पुलिस प्रबन्धन तथा यातायात व्यवस्थापन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया, श्रावण मास में निकले वाली कावड़ यात्रा को सकुशल एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने हेतु समस्त तैयारी पूर्ण कर उचित व्यवस्थापन करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधाकारी आपरेशन, क्षेत्राधिकारी चुनार सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp