पीड़िता ने थाना कोतवाली ऊंचाहार में शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।

ऊंचाहार,रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टॉप के पास का एक ऐसा मामला सामने आया है। प्रार्थिनी गुड़िया निवासी रफीक नगर वार्ड नंबर 7 बस स्टॉप ऊंचाहार ने थाना कोतवाली ऊंचाहार को एक शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि अपने भाई राजू की शादी मयफूबी बानो पुत्री नथ्थू उर्फ नसरुद्दीन निवासी अफजलपुर उमारी तहसील सिराथू जनपद कौशांबी के साथ दिनांक 07 दिसंबर 2023 को हुई थी शादी के बाद 9 दिसंबर 2023 को राजू के पत्नी को आने के लिए लड़की के घर वालों को बुलाया गया लड़की के घर वाले राजू के घर समय से आ गए और इधर लड़के के घर वाले मेहमानों के सेवा सत्कार में लग रहे इसी बीच मौका पाकर राजू की पत्नी मयफूबी बानो को उनके घर वाले बिना बताए लेकर चले गए जिसका विरोध प्रार्थिनी के घर वाले किया तो लड़की के पिता नथ्थू उर्फ नसरुद्दीन, माता हजरा बानो, मोहम्मद कदीर पुत्र अब्दुल मजीद कुरैशी व लड़की का भाई और कुछ अज्ञात लगभग 10 लोगों ने लड़के के घर का घेराव करके गाली गलौज व मारपीट पर आमादा हो गए जिसकी सूचना तत्काल थाना कोतवाली ऊंचाहार को किया गया मौके पर घटनास्थल पर ऊंचाहार पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर चले गए लेकिन प्रार्थनीय का कहना है। कि विपक्षी लड़की के घर वाले आए दिन नए-नए आरोप लगाकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दिया करते हैं। और कहते हैं। की फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे इसी संबंध में पीड़िता गुड़िया ने थाना कोतवाली ऊंचाहार को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp