पहरेमऊ गांव से बाहर बने पटाखा कारखाने में भीषण धमाका होने पर हड़कंप मच गया

 

बाइक से विस्फोटक सामग्री उतारते समय आचनक तेज धमाका हो गया।तेज धमाका के चलते बीरेन्द्र का एक हाथ और बाइक के परखच्चे उड़ गये

महराजगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पहरेमऊ गांव से बाहर बने पटाखा कारखाने में भीषण धमाका होने पर हड़कंप मच गया। आपको बताते चले कि पहरेमऊ निवासी लाल मोहम्मद पुत्र अली हुसैन ने सुरेश की बाग में लाइसेन्सी पटाखा बनाने का कारखाना खोल रखा है। सुबह 11 बजे कारखाने में गांव के ही दो युवक बीरेन्द्र (19) पुत्र राघवेन्द्र कुमार शर्मा बाइक से पटाखा बनाने के लिए विस्फोटक सामग्री लेकर आये उसी दरमियांन उसका चचेरा भाई शिवम उर्फ छोटू (15) पुत्र देवेन्द्र कुमार शर्मा कारखाने के पास ही खेत में गेहूं सींचने आया था। बाइक से विस्फोटक सामग्री उतारते समय आचनक तेज धमाका हो गया।तेज धमाका के चलते बीरेन्द्र का एक हाथ और बाइक के परखच्चे उड़ गये। भयानक विस्फोट में बीरेन्द्र लगभग 30 मीटर दूर जाकर गिरा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं उसका चचेरा भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी,सूचना पाकर पहुंची एम्बुलेंस और पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया । मौके पर पहुंची पुलिस घटना की गहनता के साथ जांच कर रही है सूचना पर पहुंचे राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की व प्रशासनिक अधिकारियों को घायल का समुचित इलाज व मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता त्वरित उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। एडीशनल एस पी नवीन कुमार सिंह , तहसीलदार अनिल पाठक , क्षेत्राधिकारी यादुवेन्द्र बहादुर पाल, कोतवाली प्रभारी बालेन्दु गौतम ने फाॅरेन्सिक टीम के साथ साक्ष्य संकलन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp