परिवहन मंत्री ने बछरावां बस स्टेशन का किया वर्चुवल लोकार्पण।
बछरावा रायबरेलीl राज्य सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर सिंह ने वर्चुअल रूप से उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम द्वारा निर्मित बछरावां बस स्टॉप का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न कियाl विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला ,मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने बछरावां से हैदरगढ़ वाया बाराबंकी बस सेवा, लखनऊ से बनारस को चलने वाली रोडवेज बस सेवा का ठहराव, विंध्याचल तक मासिक बस की सुविधा, साथ ही बछरावां से राजामऊ, कटरा, मदाखेड़ा, मौरावा, पुरवा, उन्नाव होते हुए कानपुर तक बस सेवा देने के लिए अधिकारियों से आग्रह किया, और बस स्टॉप पर शुद्ध पेयजल एवं टिकट की व्यवस्था करने की मांग कीl जिस पर एम एल केसरवानी क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन विभाग ने आश्वासन देते हुए कहा की जल्द ही बछरावां को ये सुविधाएं प्रदान की जाएगी ताकि यहां के लोगों को परिवहन विभाग की बसों के द्वारा बनारस, विंध्याचल और कानपुर जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़ेl कार्यक्रम के इस मौके पर विनोद कुमार सेवा प्रबंधन परिवहन विभाग, प्रवेश वर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा कोतवाली प्रभारी विजेंद्र प्रसाद शर्मा, मनोज मिश्रा मीडिया प्रभारी भाजपा, मयंक रंजन द्विवेदी, सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेl
