दैनिक बुद्ध का संदेश

रायबरेली। विगत दिवस सर्वोदय नगर में दबंगों द्वारा नजूल की जमीन गाटा संख्या 126 पर कब्जा करने का प्रयास किया गया इस अवसर पर सभी मोहल्ले वालों ने इकट्ठा होकर जब इस बात का विरोध किया तो वहां मकान मालिक प्रशांत सिंह के चाचा मनोज सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर सबको डराने धमकाने का प्रयास किया और सबको देख लेने की धमकी दी इस बीच उनके एक साथी ने ईंटा उठा लिया और हाथापाई करने का प्रयास किया जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोटे भी आई जब प्रशासन को इस बात की सूचना दी गई तो प्रशासन की तरफ से एक टीम गठित करके वहां भेजा गया प्रशासन ने केवल एक पक्ष की बात को दृष्टिगत रखते हुए अपनी रिपोर्ट सौंपी जिसमें लेखपाल दीपक साहू की भूमिका संदिग्ध है और उनकी फोन की रिकॉर्डिंग भी कर ली गई है तत्पश्चात शाम को पुनः प्रशासन व दबंगों की सांठगांठ से पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ जबकि वहां पर आए अधिकारियों ने की आश्वासन दिया था कि अब यहां पर काम नहीं होगा शाम को एसडीएम सदर लेखपाल रेवेन्यू इंस्पेक्टर से लेकर 112 पर कई बार फोन किया गया फिर भी किसी भी प्रकार की प्रशासनिक मदद नहीं पहुंचे अंततः मोहल्लेवासियों ने जब थक हार कर 1076 पर फोन कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर मदद मांगी और विधायिका अदिति सिंह के सख्त रवैया से रात में 9:00 बजे थाने से सिपाहियों ने पहुंच कर काम को रुकवाया इस बीच लेखपाल दीपक साहू को कई बार फोन किया गया किंतु वह टालमटोल करते रहे रेवेन्यू इंस्पेक्टर भी यह बताते रहे की रिपोर्ट नगर पालिका को सौंप दी गई कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मीटिंग में व्यस्त होने के कारण वहां पहुंचने का प्रयास नहीं किया अतः मोहल्ले वालों ने थक हार कर जिलाधिकारी का द्वारा खटखटाना का निर्णय लिया व आज आज सुबह उन्हें प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp