बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही में बुधवार को थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-03/2024 धारा-457/380/411/427 भादवि से संबंधित अभियुक्तगण मनोज कुमार पुत्र रामकुमार निवासी बन्नावा थाना बछरावां छोटू पुत्र रामनरेश निवासी जानकीखेडा मजरे बन्नावां,सतीश पुत्र सत्यनरायण निवासी जानकीखेडा मजरे बन्नावां थाना बछरावां जनपद रायबरेली को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी के सामान सहित थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरी मोड के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि 29 30, दिसंबर की रात्रि में पंचायत भवन बन्नावां में चोरी की थी। यह सामान उसी चोरी से संबंधित है।01 अदद बोरी में मॉनीटर,सीपीयू,की-बोर्ड और यूपीएस (क्षतिग्रस्त) ।
01 अदद इन्वर्टर लूमीनियस कम्पनी का02 अदद बडी बैटरा लिवगार्ड कम्पनी के01 अदद सोलर पैनल गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उप-निरीक्षक सुखपाल आरक्षी सोनू शर्मा आरक्षी अंकित राठौर आरक्षी सोमेश कुमार वर्मा थाना बछरावां रायबरेली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp