
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू महराजगंज रायबरेली में भारतीय सेना के शॏर्यं और पराक्रम की याद दिलाने वाला 53वां विजय दिवस मनाया गया प्रधानाचार्य राजीव सिंह द्वारा युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिको को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई| प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच 13 दिनों तक चले युद्ध में पाकिस्तान बुरी तरह पराजित हुआ था और पाकिस्तान के प्रमुख जनरल ए• ए•नियाजी खान ने अपने सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था |इस युद्ध में भारतीय सेना के भी काफी सैनिक शहीद हुए थे और हम सभी उन शहीद सैनिकों को आज के दिन विनम्र श्रद्धांजलि देकर याद करते हैं|इस अवसर पर विद्यालय की उप- प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी एवं सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं व छात्र उपस्थित रहें |
