न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हर एजुकेशन सलेथू महाराजगंज के छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला

महराजगंज रायबरेली।लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम आने से न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हर एजुकेशन सलेथू महाराजगंज के छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला, छात्रों की यह खुशी उसे समय दुगनी हुई जब महाविद्यालय परिवार के द्वारा कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं प्रत्येक विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । प्राचार्य डॉ.शिव ओम श्रीवास्तव ,डी.एल.एड. प्राचार्य धीरेंद्र सिंह, शैक्षिक प्रभारी गौरव मिश्रा, डॉ.अरुण चौधरी आदि प्राध्यापकों के द्वारा मां सरस्वती का पूजन करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें बी.ए.बी.एस.सी.,B.Ed एवं डी.एल.एड. के प्रथम, तृतीय ,पंचम सेमेस्टर के वरीयता क्रम में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को माला पहनकर वह लड्डू खिलाकर सम्मानित किया गया । जिसमें बी.ए.प्रथम सेमेस्टर से अश्वनीकांत द्विवेदी 82.7 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम ,मान्यता साहू 78.2 8% द्वितीय, रिचा त्रिपाठी 78.5 प्रतिशत अंक से तृतीय रही वही तृतीय सेमेस्टर से वात्सल्य 80.5 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम ,गौरव 79.8 प्रतिशत से द्वितीय ,शाहीन 79.5 प्रतिशत तृतीय रही और पांचवें सेमेस्टर में लक्ष्मी पांडे एवं यशांशी अवस्थी ने सामूहिक रूप से 82. 7प्रतिशत से प्रथम, श्रद्धा पांडे 81.7% से द्वितीय , विकास अवस्थी 80.5 प्रतिशत से तृतीय रहे । बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर में शिवांशी साहू 81.3 प्रतिशत से प्रथम ,श्यामली पांडे 76.8 प्रतिशत से द्वितीय, अंशिका वैश्य 76.7% अंकों से तृतीय रही वही तृतीय सेमेस्टर से शिवांशी मिश्रा 83.3 प्रतिशत से प्रथम ,उपासना पांडे 82.2 प्रतिशत से द्वितीय,चांदनी 81.5 प्रतिशत तृतीय रही और पंचम सेमेस्टर से सर्वज्ञ 84.27% अंकों से प्रथम ,सना सिद्दीकी 81.8 प्रतिशत अंकों से द्वितीय ,मानसी सिंह 79.8 प्रतिशत अंकों से तृतीय रही । B.ed प्रथम सेमेस्टर से अर्पिता यादव 75.75 प्रतिशत अंकों से प्रथम ,निसा रावत 75.5 प्रतिशत से द्वितीय, शौलेंद्र मिश्रा एवं सेजल 74.25 प्रतिशत अंकों से तृतीय रही वही तृतीय सेमेस्टर में रश्मि यादव ने 79.8 प्रतिशत अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त किया, सानिध्य अवस्थी 79.6% से द्वितीय ,अनामिका पटेल 78.8 प्रतिशत अंकों से तृतीय रही । डी.एल.एड. चतुर्थ सेमेस्टर से 91.65% अंक प्राप्त करके जितिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सबीहा बानो 91% से द्वितीय,संजय कुमार 90.78 प्रतिशत से तृतीय रहे। सभी विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया इसी क्रम में प्राचार्य द्वारा एन.सी.सी.कैडेट्स आनंद मौर्य का अग्नि वीर में चयनित होने पर सम्मानित किया गया । छात्रों की सफलता पर प्रबंध निदेशक डॉ. शशिकांत शर्मा एवं संयुक्त सचिव डॉ. रश्मि शर्मा ने भी बधाइयां दी । प्राचार्य ने सभी छात्रों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि आप सभी अपने गोल की प्राप्ति के लिए निरंतर सार्थक प्रयास करते रहे आपके सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय का प्रत्येक शिक्षक संकल्प बद्ध है । इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी अनीता मौर्या ,एन.सी.सी. प्रभारी सौरभ कुमार , डॉ. जितेंद्र सिंह, खुशबू सिंह ,डॉ वंदना पांडे , डॉ. इंदु चौधरी, कोमल वर्मा ,प्रेम शंकर जायसवाल, प्रवीण शर्मा, अनुभव त्रिपाठी , डॉ.गुलाम शब्बनी, आशीष जायसवाल ,रेखा मिश्रा आदि अध्यापकों के साथ एन.सी.सी. कैडेट्स एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन जे.सी.श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।
