बछरावां रायबरेली l बीते 7 अप्रैल 2023 को बछरावां कोतवाली की कमान संभालने के पश्चात वर्तमान कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार राय की लोकप्रियता का सापेक्ष उदाहरण तब देखने को मिला जब निवर्तमान थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार राय का गैर जनपद स्थानांतरण होने के पश्चात उनका विदाई समारोह आयोजित किया गयाl थाना क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी नेता सौरमंडल शुक्ला, सुनील सागर, अंकित शुक्ला, प्रदीप पटेल, राजनीतिक क्षेत्र से पूर्व विधायक रामलाल अकेला, मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह वहीं शिक्षा के क्षेत्र से डॉक्टर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव भगवान कुमार अवस्थी क्षेत्र व समस्त ग्राम प्रधानों ने अपने शब्द सुमन के माध्यम से निवर्तमान कोतवाली प्रभारी को भावभीनी विदाई दीl और नवआगंतुक कोतवाली प्रभारी विजेंद्र प्रसाद शर्मा का स्वागत कियाl अपने 8 महीने के कार्यकाल मे निवर्तमान कोतवाली प्रभारी ने अपने न्याय एवं अपने दायित्व के द्वारा थाना क्षेत्र के जन-जन के दिल में जो जगह बनाई, उस जगह को विदाई समारोह में उमड़ी भीड़ ने प्रदर्शित कर दियाl थाना प्रांगण में आयोजित इस विदाई समारोह के मौके पर पत्रकार बंधु, थाने का समस्त स्टाफ एवं भारी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp