थाना राजगढ़ क्षेत्रान्तर्गत निहरिका निवासी जितेन्द्र धरिकार पुत्र सूर्यमणी धरिकार उम्र करीब-45 वर्ष , जोकि दिनांकः03.03.2024 को घर से मछली मारने के लिए निकला था तथा वापस घर लौट कर नही आया । आज दिनांकः05.03.2024 को परिजनों द्वारा तलाश करते हुए पंचशील नदी के पास पहुंचे तो नदी में मृतक का शव उतराया हुआ था, जिसे बाहर निकाला गया । सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना राजगढ़ पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक के परिजन द्वारा बताया गया उसे मिर्गी आती थी जिसका इलाज चल रहा था । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है ।
