रायबरेली नगरपालिका अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी शत्रोहन सोनकर क़े लिए धमसी राय का पुरवा,हनुमन्तपुरम,देवानंदपुर,सोनिया नगर,गाँधी नगर आदि वार्डों में जनसम्पर्क एवं तूफानी दौरा किया गया।इस अवसर पर प्रत्याशी शत्रोहन सोनकर ने कहा अभी तक नगरपालिका में जो लूट घसूट होती रही है,उस पर विराम लगाया जायेगा।मतदाताओं में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है,कोई सड़क तो कोई नाली बजबजाने की शिकायत कर रहा है।श्री सोनकर ने कहा कि हमारे जीतने क़े पश्चात पूरे नगर का विकास तेजी से कराया जायेगा।कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने कहा कि इस बार जनता पूरे बदलाव क़े मूड में है।पूरे 5 साल शहर क्षेत्र में विकास क़े नाम पर सिर्फ नाटक किया गया है।कांग्रेस प्रत्याशी क़े अलावा सभी पार्टी क़े प्रत्याशी किसी न किसी व्यक्तिगत क़े जेब क़े हैं,जो कि सिर्फ और सिर्फ अपनी जेब भरना जानते हैं,जनता से उनका कोई लेना देना नहीं है।श्री सिंह ने कहा कि अबकी बार कांग्रेस प्रत्याशी को नगर क्षेत्र की जनता बहुमत क़े साथ नगरपालिका सीट पर बैठाएगी जिसके बाद शहर क्षेत्र में विकास कार्यों को ठीक से गति दी जायेगी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता डीएन पाठक,मोहित सिंह, आशीष शुक्ला,गोपाल पाठक,मनीष सोनकर,राजेश सिंह,रानू तिवारी,रवि सिंह,राकेश श्रीवास्तव,शिवमोहन यादव,रामराज मौर्या, गोपाल दीक्षित,राकेश पटेल आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

