धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

जिलाधिकारी ने दिलाई संविधान की प्रस्तावना और सड़क सुरक्षा की शपथ

आईजीआरएस की रैंकिंग में रायबरेली का द्वितीय स्थान

रायबरेली 26 जनवरी 2024
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में झंडा फहराया। राष्ट्रगान के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर शहीदों को याद किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्रम और माला पहनाकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि आज हम अपने देश का 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इसके लिए हमारे महापुरुषों और शहीदों ने अनेको बलिदान दिये। मुंशीगंज स्थित मिनी जलियांवाला बाग स्मारक को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन शहीदों के बलिदानों की ही देंन है कि आज हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं और हमारा अपना स्वंय का संविधान है। आज ही के दिन संविधान को लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत लागू किया गया था। जिसके उपलक्ष्य में हम लोग गणतंत्र दिवस को मानते हैं। संविधान के मूल उद्देश्य और भावना को बचा कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना में देश के लोग हैं। हमें अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन इन्हीं लोगों को केंद्र में रखकर करना है।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय गरम मसालो के औषधीय पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना भी हम लोगो की नैतिक जिम्मेदारी है। यह हम लोगो का मूल कर्तव्य है। संविधान के अनुच्छेद 51(ए)में इसका उल्लेख भी किया गया है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा) प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) पूजा मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट बाबूराम, मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 भावना श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट ऊंचाहार सर्वेश यादव के अतिरिक्त सम्मानित स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजन और कलेक्ट्रेट परिवार के लोग उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश में जनपद ने आईजीआरएस की रैंकिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारी को बधाई दी और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। जिनमे अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) पूजा मिश्रा, स्टेनो महेश त्रिपाठी, कनिष्ठ लिपिक आशीष यादव,कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमोद आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp