हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता

मीरजापुर 14 अप्रैल 2024- रोडवेज परिसर विन्ध्याचल में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश के क्रम में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने तथा आने वाले श्रद्धालुओं को भी अपने मताधिकार के महत्व एवं मतदान करने के प्रति मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप विशाल कुमार के मार्ग निर्देशन में चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय मुहकोचवा के छात्र-छात्राओं के द्वारा बहुत ही आकर्षक मतदाता जागरूकता पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवढ़िया के छात्र-छात्राओं के द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोगो को अपने मताधिकार करने के प्रति जागरूक किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर, संस्कार पब्लिक स्कूल पाण्डेयपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय छानबे, रानीकर्णावती कम्पोजिट विद्यालय नगर पालिका के छात्र-छात्राओं के द्वारा गीत, नुक्कड़ नाटक व नृत्य प्रस्तुत लोगो को एक जून को अपने बूथ पर जाकर मतदान करने के प्रति अपील की गयी। इसी क्रम में लोकगायक जटाशंकर व उनकी टीम के द्वारा मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत प्लस करने हेतु सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति गीतो के माध्यम से जागरूक करते हुये अपील की गयी। उन्होने अपने लोकगीत के माध्यम से आगामी एक जून को अपने बूथ पर सबसे पहले पहुंचकर मतदान करने के प्रति संदेश दिया गया तो वही विभिन्न विकास खण्डो के ग्राम पंचायतो में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से सम्बन्धित रैली निकालकर एक जून को अपना वोट अवश्य डालने के लिये लोगो से अपील किया गया। रोडवेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 अजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर मंजरी राय, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 अनय मिश्रा उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp