हिमांशु अग्रहरी जिला संवाददाता
मीरजापुर 05 जून 2023-जनपद के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, छड़ी, कांन की मशीन, कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ एवं कैलीपर, दिव्यांग बच्चों के काक्लीयर इम्प्लान्ट एवं करेक्टिव सर्जरी के पात्र लाभार्थियों के चिन्हांकन/आवेदन पत्र पूर्ण कराये जाने एवं दिव्यांगजनों का यू0डी0आई0डी0 कार्ड व पेंशन के0वाई0सी0 कराये जाने हेतु विकास खण्डवार यथा विकास खण्ड सीटी में 30.08.2023 एवं 31.08.2023 प्रातः 11 बजे से सायं 03 बजे तक विकास खण्ड लालगंज 06.06.2023 एवं 07.06.2023 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, विकास खण्ड हलिया 13.06.2023 एवं 14.06.2023 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, विकास खण्ड छानबे 20.06.2023 एवं 21.06.2023 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, विकास खण्ड कोन 23.06.2023 एवं 24.06.2023 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, विकास खण्ड मझवां 28.06.2023 एवं 30.06.2023 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, विकास खण्ड सीखड़ 05.07.2021 एवं 06.07.2021 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, विकास खण्ड नरायनपुर 12.07.2023 एवं 13.07.2023 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, विकास खण्ड जमालपुर 19.07.2023 एवं 20.07.2023 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, विकास खण्ड पहाड़ी 26.07.2023 एवं 27.07.2023 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, विकास खण्ड राजगढ़ 03.08.2023 एवं 04.08.2023 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक, विकास खण्ड पटेहरा कला 10.08.2023 एवं 11.08.2023 प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाना है। शिविर में पंजीकरण/लाभान्वित होने के लिये दिव्यंागजनों को अपना चिकित्सा प्रमाण पत्र/यू0डी0आई0डी0 कार्ड, आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार/मजिस्टेªट द्वारा जारी प्रमाण पत्र), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, एक फोटो, आधार कार्ड, बैंक पास बुक व मोबाइल नम्बर ले आना अनिवार्य है।