हिमांशु अग्रहरि जिला समाचार
आज दिनांकः12.08.2023 को शासन के निर्देशानुसार (प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार) जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । उक्त अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “आर.पी.सिंह” द्वारा थाना जिगना पर, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा नगर मजिस्ट्रेट के साथ थाना विन्ध्याचल पर, जिलाधिकारी मीरजापुर “दिव्या मित्तल” द्वारा थाना कछवां पर उपस्थित रह कर आने वाले आमजन की शिकायतें सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी द्वारा थाना को0कटरा पर, अपर जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना को0देहात पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना पड़री पर, उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना लालगंज पर, तहसीलदार द्वारा थाना हलिया, ड्रमण्डगंज व सन्तनगर पर, उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी चुनार द्वारा थाना चुनार पर, उपजिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा अदलहाट पर, तहसीलदार द्वारा थाना जमालपुर व राजगढ़ पर, उपजिलाधिकारी द्वारा थाना अहरौरा पर, उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन द्वारा थाना मड़िहान पर सम्बन्धित थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण व राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया ।
*थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थानावार विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0शहर पर 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त 13 निस्तारित, थाना को0कटरा पर 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना विन्ध्याचल पर 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना को0देहात पर 49 प्रार्थना पत्र प्राप्त 07 निस्तारित, थाना चील्ह पर 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त 08 निस्तारित, थाना कछवां पर 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त 05 निस्तारित, थाना पड़री पर 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना लालगंज पर 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त 09 निस्तारित, थाना हलिया पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना जिगना पर 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त 05 निस्तारित , थाना ड्रमण्डगंज पर 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना सन्तनगर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना चुनार पर 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना अदलहाट पर 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त 05 निस्तारित, थाना जमालपुर पर 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना अहरौरा पर 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त 08 निस्तारित, थाना मड़िहान पर 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना राजगढ़ पर 02 प्रार्थना पत्र 02 निस्तारित तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया ।

