हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता

मीरजापुर 12 अगस्त 2023- शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह के साथ थाना कछवां में उपस्थित रह कर आने वाले आमजन की शिकायतें सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों का रजिस्टर पर सूचीबद्ध किया जाय तथा फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुये समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण करे। उन्होने कहा कि शिकायत पंजिका में निस्तारित शिकायतों में से कुछ फरियादियों के मोबाइल नम्बर पर फोन कर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व थानाध्यक्ष द्वारा फीडबैक भी लिया जाय। थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों यथा- थाना को0 शहर पर 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त 13 निस्तारित, थाना को0 कटरा पर 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना विन्ध्याचल पर 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना को0 देहात पर 49 प्रार्थना पत्र प्राप्त 07 निस्तारित, थाना चील्ह पर 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त 08 निस्तारित, थाना कछवां पर 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त 05 निस्तारित, थाना पड़री पर 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना लालगंज पर 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त 09 निस्तारित, थाना हलिया पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना जिगना पर 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त 05 निस्तारित , थाना ड्रमण्डगंज पर 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना सन्तनगर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना चुनार पर 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना अदलहाट पर 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त 05 निस्तारित, थाना जमालपुर पर 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना अहरौरा पर 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त 08 निस्तारित, थाना मड़िहान पर 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना राजगढ़ पर 02 प्रार्थना पत्र 02 निस्तारित तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp