प्रतापगढ़ । कुंडा, नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परियावा पाईकगंज निवासी रामचंद्र अग्रहरी ने थाना प्रभारी नवाबगंज को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि महोदय मेरी जमीन का मुकदमा शिव बाबू उर्फ गूंगे सोनकर पुत्र मेवा लाल सोनकर से चल रहा है और हमारी जमीन पर शिव बाबू उर्फ गूंगे द्वारा छप्पर डालकर कब्जा किया जा रहा है जबकि उस जमीन पर कुंडा न्यायालय द्वारा स्टे जारी है इस पर थाना प्रभारी नवाबगंज ने विपक्षी रामबाबू को बुलाकर स्टे के कागज देखने के बाद मना कर दिया कि कोई छप्पर या किसी तरह का कब्जा नहीं किया जाएगा , लेकिन उसके उलट दूसरे दिन ही विपक्षी शिव बाबू उर्फ गूंगे सोनकर ने अपने परिवार जन के साथ मिलकर छप्पर रख लिया इस पर थाना प्रभारी को पुनः अवगत कराया गया तो थाना प्रभारी ने कहा मामले को कल देखेंगे अभी हम कुछ नहीं कर सकते जबकि थाना प्रभारी को पहले से ही पूरी जानकारी है अब ऐसे में थाना प्रभारी की मिलीभगत से विपक्ष कब्जा कर रहा है या नहीं यह तो कोई भी बता सकता है, फोन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को अवगत कराया जा चुका है अब देखना यह है कि इस पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ क्या कारवाही करते हैं

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp