हिमांशु अग्रवाल जिला संवाददाता
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों/सट्टोरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0शहर पुलिस बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः21.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक को0शहर-बालमुकुन्द मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त पुष्ट सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्र में दबिश देकर सट्टा/जीत-हार की बाजी लगाने वाले 03 शातिर सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया । जिनके द्वारा पूछताछ में अपना नाम पता 1.विनय कुमार केशरी उर्फ बन्टी पुत्र स्व0 भोलानाथ केशरी निवासी आचार वाली गली थाना को0शहर जनपद मीराजपुर, 2. अनुप गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता निवासी बघेल की गली वासलीगंज थाना को0शहर जनपद मीरजापुर व 3. हिमान्शु गुप्ता पुत्र भगवानदास गुप्ता निवासी संकटमोचन संजय स्टोर के सामने वासलीगंज थाना को0शहर जनपद मीरजापुर बताया गया । मौके से 03 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद रजिस्टर मय सट्टा रेट लिखा हुआ, 01 अदद स्कूटी नीले रंग की तथा ₹ 6100/- नगद बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-56/2024 धारा ¾ सार्वजनिक जुआ अधिनियम व 420 भादवि पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया तथा मौके से बरामद स्कूटी को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —*
1.विनय कुमार केशरी उर्फ बन्टी पुत्र स्व0 भोलानाथ केशरी निवासी आचार वाली गली थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-32 वर्ष ।
2. अनूप गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता निवासी बघेल की गली वासलीगंज थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-33 वर्ष ।
3. हिमांशू गुप्ता पुत्र भगवानदास गुप्ता निवासी संकटमोचन संजय स्टोर के सामने वासलीगंज थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-32 वर्ष ।
*विवरण बरामदगी —*
• 03 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद रजिस्टर मय सट्टा रेट लिखा हुआ ।
• 01 अदद स्कूटी रंग नीला ।
• ₹ 6100/- नगद ।
*पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0-56/2024 धारा ¾ सार्वजनिक जुआ अधिनियम व 420 भादवि थाना को0शहर जनपद मीरजापुर ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय—*
अभियुक्त विनय कुमार के घर कुशवाहानगर से, दिनांकः21.04.2024 को समय 23.30 बजे ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*
प्रभारी निरीक्षक थाना को0शहर-बालमुकुन्द मिश्रा मय पुलिस टीम ।
उप-निरीक्षक अजय कुमार ओझा चौकी प्रभारी वासलीगंज,को0शहर मय पुलिस टीम ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp