तेज रफ्तार बाइक सवार पुल के डिवाइडर से टकराया, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटनारा

यबरेली में तेज गति से जा रही बाइक के डिवाइडर से टकराने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। बाइक टकराते ही उस सवार युवक उछलकर सड़क पर गिर गया। तस्वीर में सब देखा जा सकता है कि एक युवक तेज गति से बाइक को चलाकर स्टंट बाजी कर रहा है। जिस मोड़ पर बाइक की गति को धीमा करना चाहिए वहां भी वह तेज गति से उसे चल रहा था।गनीमत रही कि युवक तुरंत उठकर किनारे खड़ा हो गया। वरना पीछे से आ रहे वाहन उसे कुचल सकते थे। मामला बछरावां थाना इलाके में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर रेलवे फ्लाइओवर का है। प्रयागराज का रहने वाला युवक राकेश यादव लखनऊ से बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहा था। तभी फ्लाइओवर पर तेज मोड का उसे अंदाजा नहीं लगा और गति अधिक होने के चलते डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में युवक को आनन फ़ानन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज से आये उसके परिजन साथ लेकर रवाना हो गए।आपको बता दें कि बछरावां का यह ओवरब्रिज एक खतरनाक पुल है यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इन हादसों में बहुत से लोग अपनी जान गवां देते हैं या फिर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस भी लोगों से यातायात के नियमों का सही से पालन करने का अनुरोध करती है। लेकिन स्टंटबाजी व जल्दबाजी के चक्कर में लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp