लखनऊ। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के तत्वाधान में तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता चौक स्टेडियम लखनऊ में हुई राज स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अवनीश सिंह अध्यक्ष कीड़ा भारतीय उत्तर प्रदेश मौजूद रहे, मुख्य अतिथि ने पदक पहनकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया महासचिव डॉक्टर रजत आदित्य दीक्षित ने मुख अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया सब जूनियर बालक वर्ग में आगरा ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया एवं कानपुर दूसरे स्थान पर रहा वहीं पूमसे वर्ग में पहला स्थान वाराणसी ने प्राप्त किया एवं अलीगढ़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम में दीपक शर्मा जी टेक्निकल कमेटी से शालिनी चौहान, राजू चौहान, अरशद, एवं निर्णायकों में सतीश, गौरव, सुमित, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो महासचिव डॉक्टर रजत आदित्य दीक्षित मौजूद रहे।
खेल का परिणाम कुछ इस प्रकार रहे सब जूनियर अंडर 18 किलो भार वर्ग गर्ल्स में दित्ता शर्मा स्वर्ण पदक आव्या पांडे रजत पदक, अंडर 41 किलो भार वर्ग में सृष्टि स्वर्ण पदक अर्पिता पटेल रजत पदक, सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर 18 किलो भार वर्ग अरिहंत स्वर्ण पदक अरब तस्लीम रजत पदक, अंडर 35 किलो भार वर्ग में संभव शर्मा स्वर्ण पदक राजू रजत पदक, अंदर 21 किलो भार वर्ग में अविनाश स्वर्ण पदक अंडर 23 किलो भार वर्ग में मोहम्मद सैयद स्वर्ण पदक आदित्य सिंह रजत पदक, अंडर 25 किलो भार वर्ग में सिकरवार स्वर्ण पदक हिमांशु रजत पदक आदि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी आयोजन सचिव अमूल्य उपाध्याय ने दी।
