ऊंचाहार। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर के सैनी उत्सव लॉन में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा तथा जिले की प्रभारी प्रतिभा शुक्ला राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने दीप प्रज्वलित कर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर दलित शोषितों और पिछड़ों के अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे हैं। महिलाओं के लिए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए हैं। इसके पूर्व कई सत्ताधारी दलों ने अंबेडकर के नाम पर वोट मांगने का कार्य किया है। आज असल में उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही सबसे अधिक सम्मान दिया है। भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश में बूथ स्तर पर बाबा साहब की जयंती को मना रही है। वर्ष 2014 से पूर्व की सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त थी। वहीं समाजवादी पार्टी गुंडा माफियाओं की सरकार थी। कांग्रेस सरकार में न जाने कितने मंत्री भ्रष्टाचार में जेल की सलाखों तक पहुंच गए। लेकिन भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य कर रही है। इसके अलावा जिले के प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी लोगों को संबोधित कर वर्ष 2024 में जिले में कमल खिलाने की अपील की। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर अनुपमा लोधी, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, राधेश्याम सोनी, प्रवीण गुप्ता, गुड्डू यादव, पवन सिंह ,राजकुमार तिवारी, प्रदीप मौर्या, अमरदीप मौर्य, परमेश पटेल, गुड्डन यादव ,राम मूरत जायसवाल, अजीतयादव, राजकुमार तिवारी, भुनेंद्र सिंह,जितेंद्र बहादुर सिंह, मनीष कौशल, जेके जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp